युवाउत्सव में प्रश्नमंच, भाषण चित्रकला व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में शासन के निर्देशानुसार युवा उत्सव 2022 /2023 दिनांक 10 से 12 अक्टूबर 2022 के बीच मनाया जा रहा है ,इसी के अंतर्गत आज महाविद्यालय में संस्था स्तरीय भाषण प्रश्न मंच चित्रकला व पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई चित्रकला में मनीषा इसीका प्रजापति पायल सोलंकी प्रथम सिरोरीया आर्ची भूमरकर दीपक साहू साक्षी ऊईके कुमकुम बारस्कर नीतू परते कृतिका सलाम सहित 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पायल सोलंकी,द्वितीय स्थान इशिका प्रजापति, तृतीय स्थान आर्चि भुमरकर ने प्राप्त किया , वही पोस्टर प्रतियोगिता में दीपक साहू प्रथम स्थान पर ,पायल सोलंकी द्वितीय स्थान पर एवं तृतीय स्थान पर आरची भुमरकर रही l प्रतियोगिता का आयोजन प्रो हेमन्त निरापुरे राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी द्वारा किया गया एवं भाषण प्रतियोगिता डॉ साहेबराव झरवड़े स्वामी विवेकानंद प्रकोष्ठ प्रभारी के निर्देशन में एवं प्रश्न मंच प्रतियोगिता प्रो भूपेंद्र पाटणकर के मार्गदर्शन में आयोजित की गई सभी कार्यक्रम युवा उत्सव प्रभारी प्रो राकेश सिसोदिया ,की उपस्थिति एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवीसिंह सिसोदिया के संरक्षण में आयोजित किये गये, कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में डॉ यासमीन जिया ,डॉ अजय चौबे ,डॉ दामोदर झारे एवं डॉ देवकृष्ण मगरदे मौजूद रहे l कार्यक्रम मे प्रो खेमराज महाजन रत्नेश जैन, रामभगत यादव पीयूष राठौर सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा l

Leave A Reply

Your email address will not be published.