कालेज में युवाउत्सव का प्रारंभ
शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में शासन के निर्देशानुसार युवा उत्सव 2022 /2023 दिनांक 10 से 12 अक्टूबर 2022 के बीच मनाया जा रहा है ,इसी के अंतर्गत आज महाविद्यालय में संस्था स्तरीय गीत गायन प्रतियोगिता संपन्न हुई।शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में शासन के निर्देशानुसार युवा उत्सव के अंतर्गत महाविद्यालय द्वारा एकल गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे 6 छात्र/छात्राओं द्वारा भाग लिया गया कार्यक्रम का आयोजन युवा उत्सव प्रभारी प्रो राकेश सिसोदिया द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवी सिंह सिसोदिया के संरक्षण में गीत गायन प्रभारी डॉ यासमीन जिया द्वारा किया गया, प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में प्रो हेमन्त निरापुरे (राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी) एवम डॉ अनामिका वर्मा उपस्थित रहे , प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. नेहा यादव बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान कु. रिम्शा बानो बी एस सी तृतीय वर्ष,एवं तृतीय स्थान कु.आर्ची भूमरकर बीए प्रथम वर्ष को प्राप्त हुआ, प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आए प्रतिभागी जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे l