पहले दी शहीदों को श्रद्धांजलि फिर हुआ गणतंत्र दिवस समारोह का आगाज

 

 

नगर परिषद घोड़ाडोंगरी मैं सुबह नगर परिषद कार्यालय में एकत्रित हुए नगरवासियों ने देश के 74 वे गणतंत्र दिवस की शुरुआत क्षेत्र के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करके की। शहीद स्मारक पर पहुंचकर वरिष्ठ नेता रामजीलाल उइके नगर परिषद अध्यक्ष मीरावंती नंदकिशोर उइके, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र महतो कांग्रेश के मंडलम अध्यक्ष अशोक राठौर, भाजपा नेता विशाल बत्रा राजेंद्र मालवीय भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो,दीपक उईके नगर परिषद उपाध्यक्ष सोनू खनूजा पार्षद गणों एवं वरिष्ठ नागरिकों एवं जागरूक नागरिकों द्वारा क्षेत्र के शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए ।उसके बाद नगर परिषद कार्यालय में अध्यक्ष
मीरावंती उइके ने ध्वजारोहण किया। जनपद पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष राहुल उइके ने ध्वजारोहण किया। पुलिस चौकी में चौकी प्रभारी नेपाल सिंह ठाकुर ने ध्वजारोहण किया।

नगर का मुख्य समारोह दुर्गा चौक में अध्यक्ष मीरावंती उइके ने ध्वजारोहण किया और स्काउट के बच्चों से परेड की सलामी ली। यहां पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान किया गया ।नगर परिषद ने उत्कृष्ट कार्य के लिए परिषद के कर्मचारी संजय साहू, ओम प्रकाश पवार सहित अन्य कर्मचारियों का सम्मान किया ।बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां द

Leave A Reply

Your email address will not be published.