भाजपा पार्षद नेहा दीपक उइके ने एसडीएम को लिखा पत्र

घोड़ाडोंगरी में बने आदिवासी मंगल भवन हुआ जर्जर
भवन को नगर परिषद को हस्तांतरित करने की करी मांग
(घोड़ाडोंगरी )नगर परिषद घोड़ाडोंगरी की आदिवासी महिला पार्षद नेहा दीपक उइके ने एसडीएम श्री अनिल सोनी को पत्र लिख कर जर्जर हालत में हो चुके आदिवासी मंगल भवन को नगर परिषद घोड़ाडोंगरी को सौपने की मांग की है नगर परिषद की पार्षद नेहा उइके ने अपने पत्र में बताया कि शासन द्वारा वर्ष 2007 में सभी आदिवासी विकास खंड में आदिवासी मंगल भवन के नाम पर 25 लाख रुपए आवंटित कर एक आदिवासी मंगल भवन का निर्माण करवाया था
शासन का इस भवन निर्माण की मंशा यही थी कि आदिवासी समाज की आर्थिक स्तिथि कमजोर रहती है जिससे वह अपने सामाजिक कार्यक्रम एवम समाजिक कार्यक्रम के खर्चे को वहन करने में सक्षम नही होता और यदि भवन बनने से आदिवासी समाज का हित होंगा लेकिन घोड़ाडोंगरी नगर में तहसील के रास्ते मे बना भवन जो देख रेख के अभाव में अनुपयोगी हो गया है और पूरे भवन की हालत जर्जर हो गई है
जिससे आदिवासी समाज को यदि कोई कार्यक्रम या सामाजिक बैठक करना पड़ता है तो राशि देकर किसी भी स्थान में कार्यक्रम करना पड़ता है जिससे आर्थिक रूप से कमजोर आदिवासी समाज के कई बन्धु को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है पार्षद नेहा उइके ने इस सम्बन्ध में इस भवन के पदेन अध्यक्ष शाहपुर अनु विभागीय अधिकारी को पत्र लिख कर इस भवन को नगर परिषद घोड़ाडोंगरी को हस्तांतरित करने की मांग की है जिससे परिषद इस भवन का मरम्मत कर समय समय पर देखरेख कर इस आदिवासी मंगल भवन को उपयोगी बनाये रखेंगी और आदिवासी समाज के हित में उचित निर्णय होंगा
