नेहरू युवा केंद्र ने मनाई नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती

नेहरू युवा केंद्र बेतूल द्वारा ब्लॉक घोड़ाडोंगरी के के ग्राम पंचायत महेंद्रवाडी में आज दिनांक 23 जनवरी 2023 को पराक्रम दिवस के अवसर पर सुभाष चंद्र बोस जी की जन्मजयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रुप से ग्राम पंचायत सरपंच जनपद सदस्य उप सरपंच ग्राम पंचायत सचिव शिक्षक ग्राम के गणमान्य नागरिक की गरिमामय उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व सुभाषचंद्र बोस जी की छाया प्रति पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया साथ ही सभी मंचासीन अतिथियों ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर नेता जी के जीवन पर एनवायवी प्रवीण नागवंशी ब्लॉक घोड़ाडोंगरी ने प्रकाश डालकर उनके द्वारा देश के प्रति योगदान के बारे में आमजन को जानकारी दी

Leave A Reply

Your email address will not be published.