ऑपरेशन करा अपने घर पहुंचे आधा सैकडा से अधिक लोग
*सेवा-सदन चिकित्सालय भोपाल से* *निःशुल्क मोतियाबिन्द का सफल* *ऑपरेशन करा अपने घर* *पहुंचे आधा सैकडा से अधिक* *लोग*रानीपुर।
विगत दिनों गुरुवार को चौरिया कुर्मी महासभा सामाजिक कल्याण समिति बैतूल इकाई के तत्वावधान में ग्राम पंचायत कुहीं में आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर में जांच में 53 मरीज़ों को मोतियाबिंद पाया गया था जिन्हें उपचार एवं ऑपरेशन हेतु बस द्वारा सेवा सदन चिकित्सालय भोपाल ले जाया ग़या था जो आज ऑपरेशन उपरांत भोपाल से बस द्वारा सफ़लतापूर्वक अपने घर पहुंचे समिति के प्रवक्ता राजेशजी सिनोटिया बताते हैं कि हमारे द्वारा समय-समय पर रक्तदान, शिविर, निःशुल्क स्वास्थ्य-शिविर एवं नेत्र शिविर आयोजित किये जाते हैं,वहीं समिति के सुमित चौरे ने बताया कि नर सेवा-नारायण सेवा है l
मोतियाबिन्द का ऑपरेशन करा कर लौटे मनोहर चौरे,शंभू बागडें एवं मनीराम झल्लारे बताते हैं कि चिकित्सालय के चिकित्सक एवं स्टाफ़ की सेवा से मन में आपार हर्ष है जिसे शब्दों मे व्यक्त नहीं किया जा सकता,हम हृदय से चिकित्सालय स्टाफ़ का आभार ज्ञापित करते हैं l
