गांवों तक पहुंचाए सरकार के कल्याण योजना – सांसद श्री डी डी उईके

*भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार विशिष्ट प्रवास कार्यक्रम के तहत दिनाक 17/01/23 दिन मंगलवार को सांसद मोहदाय श्री डी डी उईके एक दिवसीय प्रवास पर मंडल चोपना पहुंचे, चोपना मंडल के भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री विजय पाल जी ने अवगत कराया यथा संभव बूथों पर सांसद का प्रवास रहेगा निम्न चोपना 1, दुर्गापुर, कोलिया कैंप, मनका, धरमपुर है। सर्वप्रथम सांसद जी ने चोपना के नर नारायण आश्रम पहुंच कर मंदिर पर पूजा अर्चना कर सभी की मंगल कामना की। तत्पश्चात बैठक का आयोजन कर ग्राम वासियों को संबोधन कर उनकी समस्याओं को सुन कर उनके सकारात्मक समाधान भी किया। उन्होंने संबंधित विभागों से उनके कामकाज के बारे मे भी पूछा और उन्हें सलाह दी ग्राम वासियों को विभाग से सकारात्मक समाधान मिले।*
*उन्होंने संगठनों के पदाधिकारियों से कहा की आप सभी की यह ड्यूटी है आप सभी बूथों पर संगठनात्मक गतिविधियों में सभी को शामिल करे एवं राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याण योजनाओं की जानकारी दे, पुराने के साथ नए लोगो को अपने साथ जोड़े। बैठक में उपस्थित जिला पंचायत सदस्य श्रीमति सीमा तपन विश्वास, मंडल उपाध्यक्ष बापी बैन, संजय महतो, राधेश्याम उईके,मंडल महामंत्री सुरेश सेन, अरविंद धुर्वे, युवा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्मिता मंडल, किसान मोर्चा अध्यक्ष मृत्युंजय सरकार, वरिष्ठ करकर्ता श्री संतोष बैन, अशिम हालदार, दिलीप धुर्वे, दीपक मंडल, रंगलाल, श्रीमति तृप्ति मंडल एवं जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।*

Leave A Reply

Your email address will not be published.