ग्रामीणों को बताया कैसे करें सहभागिता, निकाली सायकल रैली

 

घोड़ाडोंगरी । आनंद उत्सव के तहत आज ग्राम पंचायत कान्हावाडी घोड़ाडोंगरी में साइकिल रैली निकाली गई । इसमें आनंद उत्सव के कोऑर्डिनेटर जतिन प्रजापति ,ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य लक्ष्मी उइके भावना, राकेश उइके अमृता प्रसाद ब्लॉक समन्वयक म. प्र. जन अभियान परिषद घोड़ाडोंगरी संतोष राजपूत नवाकुर संस्था देवी सोशल वर्क एवं एजुकेशन सोसायटी घोड़ाडोंगरी श्री देवी प्रसाद जायसवाल उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए देवी प्रसाद जायसवाल ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है कि लोग सामाजिक कार्यों को करने के लिए आगे आए चाहे गांव के विकास की बात हो या जन जागरूकता की हर कार्य में लोगों को अपनी सहभागिता निभानी चाहिए। आनंद उत्सव का उद्देश्‍य नागरिकों में सहभागिता एवं उत्‍साह को बढ़ाने के लिये समूह स्‍तर पर खेल-कूद और सांस्‍कृतिक कार्यक्रम आयोजित करना है। आनंद उत्‍सव की मूल भावना प्रतिस्‍पर्धा नहीं वरन सहभागिता है । आनंद उत्‍सव, नगरीय और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में आयोजित किए जाते है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.