ओलंपियाड प्रतियोगिता की परीक्षा 19 जनवरी को शत प्रतिशत बच्चों को परीक्षा दिलाने को लेकर हुई बैठक

राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा ओलंपियाड की परीक्षा जन शिक्षा केंद्र स्तरीय प्रतियोगिता 19 जनवरी को घोड़ाडोंगरी के एक्सीलेंस स्कूल में आयोजित की गई है । इस प्रतियोगिता परीक्षा में दूसरी से आठवीं तक के बच्चे शासकीय स्कूलों के सम्मिलित होंगे ।परीक्षा को लेकर जनपद शिक्षा केंद्र घोड़ाडोंगरी में बीआरसी पीसी बोस के निर्देशन में जन शिक्षक ,बीएसी, जन शिक्षा केंद्र प्रभारी, केंद्र अध्यक्ष की बैठक आयोजित की गई । जिसमें ओलंपियाड परीक्षा की तैयारी के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी गई। परीक्षा की तैयारियों को लेकर बताया गया कि किस तरीके से ओएमआर शीट भरी जाती है इसको लेकर बच्चों को जानकारी दी जाए। शत-प्रतिशत बच्चों को परीक्षा में उपस्थित कराने के बारे में बताया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.