सुनील सलाम बने सेक्टर अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष
शहर के ऊर्जावान व सक्रिय नेता सुनील सलाम को सेक्टर अध्यक्ष बनाया है। सुनील की नियुक्ति जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा द्वारा की गई है। मुलताई विधायक व पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे एवं प्रदेश मंडलम सेक्टर प्रभारी समीर खान की अनुशंसा पर सुनील को सेक्टर अध्यक्ष बनाया गया है। सेक्टर अध्यक्ष बनाए जाने पर सुनील ने कहा मुझे वरिष्ठ नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसका पूरी ईमानदारी से निर्वाहन करूंगा। पार्टी को मजबूत बनाने वरिष्ठ नेतृत्व के दिशा निर्देशों का पालन करूंगा।
