राष्ट्रीय युवा दिवस पर सूर्य नमस्कार एवम व्याख्यान” शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में
“राष्ट्रीय युवा दिवस पर सूर्य नमस्कार एवम व्याख्यान”
शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा शासन के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर “राष्ट्रीय युवा दिवस” पर प्राचार्य डॉ देवी सिंह सिसोदिया के संरक्षण एवम महिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ यासमीन जिया के द्वारा महाविद्यालय में सूर्य नमस्कार एवम व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवम स्वामी विवाकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पण से किया तत्पश्चात श्री मोहित बोपते एवम श्री योगेश प्रजापति द्वारा समस्त स्टॉफ एवम विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार करवाया छात्रा कु अंजली वरकड़े द्वारा सूर्य नमस्कार की विभिन्न मुद्राओं के बारे में बताया गया जिसके बाद प्राचार्य डॉ देवी सिंह सिसोदिया द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन मूल्यों के बारे में बताया गया,श्री योगेश प्रजापति द्वारा स्वामी जी की शिकागो यात्रा का वर्णन किया गया, डॉ यास्मीन जिया द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए स्वामी विवेकानंद से संबंधित जानकारी दी एवम स्वामी जी के आदर्शों पर चलकर सफलता पाने की बात की जबकि डॉ अनामिका वर्मा द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में प्रो कौशल किशोर कुशवाहा, प्रो राकेश सिसोदिया सहित सभी राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविका, महाविद्यालय के सभी छात्र छात्राएं एवम समस्त स्टाफ उपस्थित रहे ।
