विक्की सिंह बने मंडलम सेक्टर प्रभारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष

 

सारनी।

शहर के ऊर्जावान व सक्रिय नेता विवेकानंद (विक्की) सिंह को सारनी ब्लॉक का मंडलम सेक्टर प्रभारी बनाया है। विक्की सिंह की नियुक्ति जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा द्वारा की गई है। मुलताई विधायक व पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे एवं प्रदेश मंडलम सेक्टर प्रभारी समीर खान की अनुशंसा पर विक्की सिंह को ब्लॉक का मंडलम सेक्टर प्रभारी बनाया गया है। सेक्टर प्रभारी बनाए जाने पर विक्की सिंह ने कहा मुझे वरिष्ठ नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसका पूरी ईमानदारी से निर्वाहन करूंगा। पार्टी को मजबूत बनाने वरिष्ठ नेतृत्व के दिशा निर्देशों का पालन करूंगा। सारनी ब्लॉक का मंडलम प्रभारी बनाए जाने पर विक्की सिंह ने जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा का आभार व्यक्त किया है। सारनी ब्लॉक का मंडलम प्रभारी बनने पर विक्की सिंह को समेत कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.