भाजपा युवा मोर्चा घोड़ाडोंगरी द्वारा अग्निवीर में चयन हुए खिलाड़ी का हुआ सम्मान, सतपुड़ा खेल मैदान में युवा छात्रों की करवाई गई 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता

भारतीय जनता युवामोर्चा प्रदेश संगठन के आव्हान पर जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे के निर्देश पर मंडल घोड़ाडोंगरी में 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें प्रथम स्थान अर्जुन पांसे, दूसरा स्थान नरेंद्र इरपाचे, तीसरा स्थान समीर बैठेकर वही समतुल्य रहे चौथे स्थान पर शिवम वटके रहे जिन्हें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा पुरस्कृत किया गया साथ ही भैंसदही के युवा बृजेश उईके जिनका चयन अग्निवीर में हुआ उनका सम्मान भी युवा मोर्चा मंडल घोड़ाडोंगरी के द्वारा किया गया। 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता आयोजन में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मालवीय भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राकेश अरोरा युवामोर्चा जिलामंत्री आदर्श मालवीय युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ बिहारे मंडल महामंत्री मुकेश गायकवाड वासु प्रधान मंडल उपाध्यक्ष अंकित सरआम मीडिया प्रभारी बृजेश धुर्वे रमेश पाखरे सहित युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष दुर्गेश यादव युवा नेता अरविंद पठारिया सहित शिक्षक मुनेश उईके , शिक्षक संतोष कोचरिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे दौड़ प्रतियोगिता में 30 बच्चों ने सहभागिता रखी थी कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ बिहारे द्वारा किया गया वहीं आए छात्रों एवं नेताओं का आभार व्यक्त युवा मोर्चा मीडिया के प्रभारी रमेश पाखरे द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.