Betul : तन्मय की मौत के बाद भी जिले में खुले मिल रहे बोर ,
सजग जनता और सामाजिक कार्यकर्ताओ ने ली खुले बोर पर सुध
आठनेर के ग्राम मांडवी में घटित घटना से भी जिसमें 8 वर्षीय बालक तन्मय के खुले बोर में गिर जाने और स्वर्गीय होने पर प्रशासन ने बोर खुले नहीं रखने को लेकर एहतियात और निर्देश जारी किए हैं जिसमें बाकायदा बताया गया है कि बोर खुला पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी उसके बावजूद गैर जिम्मेदाराना लोग अपनी कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं कर रहे हैं और आज भी कई जगह बोर खुला मिलने की स्थिति सामने आ रही है।
जागरूक नागरिक अफजल खान और दीपक अठनेरे ने खुले बोर की सूचना भीमसेना संगठन के जिला सचिव सोनू मासोदकर को दी। जिस पर जिला संगठन के जिलाध्यक्ष रवि सिंगारे और सचिव सोनू ने जिला कलेक्टर को सूचना दी साथ ही में पाढर स्थित कब्रिस्तान के बाजू में खुले बोर के पास पहुंच गए । सूचना मिलने पर घोड़ाडोंगरी तहसीलदार ने ग्राम कोटवार को भिजवा दिया और ग्राम पंचायत के नल जल योजना के सूखे खुले बोर को बंद करवा दिया । भीमसेना संगठन के पंकज अतुलकर ने बताया कि बोर रोड किनारे था जहाँ से आंगनवाड़ी के बच्चों सहित ग्रामीणों का आना-जाना बना रहता हैं यदि ऐसे ही लापरवाही होती रही तो मांडवी की घटना दोबारा हो सकती हैं जिम्मेदार लोगो पर कार्यवाही की मांग की है।
इनका कहना है-
जिम्मेदार कर्मचारियों पर नियम के तहत कार्यवाही की जाएगी, इस तरीके की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी- कलेक्टर अमनवीर सिंह
इनका कहना है-
बोर नलजल योजना के तहत 2019 में पीएचई विभाग द्वारा कराया गया था जिस पर ढक्कन लगा हुआ था शायद किसी चोर गिरोह ने काट दिया होंगा फिलहाल बोर का मुंह बंद कर दिया गया है और आगे स्थाई रूप से बन्द कर दिया जाएगा- पाढर क्षेत्र पटवारी -अनिल गंजाम