एक्शन प्लान तैयार कर हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट हासिल करना हमारी पहली प्राथमिकता : चैतन्य सिह

 रानीपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है शुक्रवार को चुनाव के पूर्व की तैयारियों को लेकर आकांक्षी विधानसभा प्रभारी चेतन सिंह भोपाल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृषि पर संस्कृत खाद उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण के सदस्य ने शक्ति केंद्र रानीपुर में एक बैठक आयोजित की गई बैठक में भाजपा के बूथ अध्यक्ष एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे श्री चेतन सिंह ने कहा बुथ जीता चुनाव जीता की जानकारी देते हुए बताया कि रानीपुर शक्ति केंद्र के 7, मतदान केंद्रों पर 10% वोट बढ़ाना है एवं मतदान केंद्र पर 51% वोट भाजपा को मिले इसके प्रयास होना चाहिए केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का फायदा अपने मतदान केंद्र के लोगों को दिलवाए उन्होंने कहा भाजपा ने इस बार हर बूथ पर 51/प्रतिशत वोट प्राप्त करने का टारगेट रखा है इसी टारगेट को हासिल करने के लिए बूथ एक्शन प्लान तैयार कर के कार्यकर्ता उस पर काम करें कार्यकर्ताओं से सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रेरित भी किया उन्होंने कहा कि भाजपा देश की एकमात्र पार्टी है जो कार्यकर्ताओं के दम पर चलती है भाजपा में छोटा से छोटा कार्यकर्ता भी बड़ा पद प्राप्त कर सकता है बैठक मैं विधानसभा प्रभारी चेतन सिंह ने कामकाज को लेकर भी बूथ अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष से जानकारियां ली उन्होंने कहा कि पदाधिकारी प्रवास करें प्रवास करने से पार्टी को मजबूती मिलती है वही व्यक्ति का विकास भी होता है उन्होंने जिला व मंडल की बैठक नियमित रूप से करने को कहा इस दौरान विधानसभा प्रभारी चेतन सिंह के साथ मंडल अध्यक्ष राजेश महतो जिला उपाध्यक्ष भाजपा राजेंद्र मालवीय जनपद सदस्य मोनिका सीनोटिया मंडल महामंत्री विजय लाल धुर्वे किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री सुमित चौरे सहित भाजपा के 50 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.