महिला शिक्षा में परिवार की भूमिका एवम स्वयं(SWAYAM) पोर्टल विषय पर परिचर्चा
शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में प्राचार्य डॉ देवी सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता एवम कार्यक्रम संयोजक डॉ यासमीन जिया द्वारा मुख्यमंत्री जी की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर की गई घोषणा क्रमांक 0537 एवं 0538 के क्रियान्वयन के संदर्भ में महाविद्यालय में परिचर्चा का आयोजन किया गया कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ यासमीन जिया द्वारा कार्यक्रम का उद्देश्य महिला शिक्षा में परिवार की भूमिका , महाविद्यालय का स्वयं (SWAYAM) पोर्टल पर लोकल चैप्टर की स्थापना की जानकारी एवम नई शिक्षा नीति में स्वयं पोर्टल की भूमिका संबंधित जानकारी दी l एवं प्राचार्य डॉ देवी सिंह सिसोदिया द्वारा महिलाओं के लिए शिक्षा के अवसर प्रदान करने संबंधी व्याख्यान दिए परिचर्चा में डॉ साहेब राव झरबड़े द्वारा इतिहास के उदाहरण द्वारा महिलाओं की स्थिति से अवगत कराया, डॉ अजय कुमार चौबे द्वारा महिला सशक्तिकरण को बताया गया जबकि श्री योगेश प्रजापति द्वारा स्वयं पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न कोर्सेज एवम पंजीयन के विषय में जानकारी दी गई , प्रो राकेश सिसोदिया एवम प्रो कौशल किशोर कुशवाहा , डॉ अनामिका वर्मा, डॉ दामोदर झारे, डॉ देव कृष्ण मगरदे, प्रो महाजन द्वारा भी परिचर्चा में सक्रिय भागीदारी की गई।कार्यक्रम का सफल संचालन श्री मोहित बोपते एवम आभार प्रदर्शन प्रो भूपेंद्र पाटनकर द्वारा किया गया परिचर्चा में समस्त स्टाफ एवम छात्र छात्राओं द्वारा सक्रिय भागीदारी की गई।
