पेसा_एक्ट जागरूकता संगोष्ठियां आयोजित

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद बैतूल की नवांकुर संस्थाओं द्वारा जिले के चिचोली, घोड़ाडोंगरी, शाहपुर एवं भैंसदेही विकासखंड में पेसा एक्ट जागरूकता अभियान संगोष्ठी का आयोजन प्रस्फुटन ग्रामों में किया गया।

जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी ने बताया कि पेसा एक्ट अधिनियम की जानकारी ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को पहुंचाने के लिए बीएसडब्ल्यू और एमएसडब्ल्यू के छात्र, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के पेसा वालंटियर के द्वारा जन जागरण संगोष्ठियां विभिन्न ग्रामों में आयोजित की गई। इसमें पेसा एक्ट कानून आदिवासी ग्राम पंचायतों में इस कानून के तहत विशेषाधिकार प्राप्त हुए हैं, इन अधिकारों का वह सही उपयोग कर सके, इस हेतु प्रत्येक आदिवासी ग्राम पंचायतों में वालंटियर के रूप में कार्य कर रहे सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं से कहा गया कि अपने-अपने ग्रामों में इस कानून के बारे में ज्यादा से ज्यादा दीवार लेखन करके ग्रामीणों को जागरूक करें। चिचोली के सिपलाई, देवपुर कोटमी ग्राम में भी जिला समन्वयक श्रीमती चौधरी द्वारा पेसा एक्ट के तहत बैठक कर समझाइश दी गई एवं पेसा एक्ट के तहत दीवार लेखन का निरीक्षण किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.