कलेक्टर बेतूल ने जारी किया आदेश सुबह 9:00 बजे के पहले नहीं लगेंगे स्कूल

शीतलहर : शैक्षणिक संस्थान प्रात: 9 बजे से संचालित होंगे
—————————————–
कलेक्टर ने शीतलहर के दृष्टिगत जिले में संचालित शैक्षणिक संस्थानों को प्रात: 9 बजे से संचालित करने के आदेश दिए हैं।

जिले में शीतलहर के प्रभाव से तापमान प्रात:काल 8 डिग्री से कम होने से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पडऩे की संभावना है। साथ ही कोहरे के कारण दृश्यता न्यून होने से आवागमन में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की दृष्टि से जिले में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय/अनुदान प्राप्त/सीबीएसई/नवोदय/केन्द्रीय शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन का समय आगामी आदेश तक प्रात: 9 बजे से नियत किया गया है। कक्षाएं प्रात: 9 बजे के पूर्व संचालित नहीं की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील किया गया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.