कलचुरी कलार बाल कन्या सेना ने मनाया तुलसी पूजन दिवस
आज 25 दिसंबर तुलसी पूजन दिवस पर नगर के युवा कलचुरी कलार समाज के तत्वधान में बच्चों के द्वारा धूमधाम से तुलसी पूजन पर्व मनाया आज बच्चों ने संध्याकालीन समय में तुलसी माता के पवित्र पौधे आसपास साफ सफाई कर रंगीन सुंदर रंगोली से साज-सज्जा की गई जिसके बाद सभी बच्चों ने अपने घरों से बनाकर लाइ प्रसादी का भोग लगाया साथ ही नन्हे-मुन्ने बच्चों ने छोटे-छोटे भक्तिमय भजन के साथ ही बच्चों ने माता तुलसी की सुंदर सजावट की फिर बच्चों ने मिलकर तुलसी माता की आरती गान किया
और इस तरह बच्चों ने मिलकर तुलसी पूजन धूमधाम से मनाया इस तुलसी पूजन कार्यक्रम में सभी बच्चों की आयु 13 वर्ष से कम की थी इन बच्चों मैं सुरभि मालवीय, ज्योति पुरोहित, शैली मालवीय ,वैष्णवी मालवीय ,अनन्या चीनू मालवीय ,संस्कृति राठौर अक्षत मालवीय, महेश पुरोहित, अक्षरा मालवीय, पीहू मालवीय, अरव मालवीय, सहित अन्य बच्चों ने मिलकर तुलसी पूजन संपन्न किया जिसके बाद सभी उपस्थित लोगों को प्रसादी वितरण भी की गई
