अंकुर समूह में दर्ज बच्चों को तरुण समूह में उन्नयन करने की कार्य योजना पर समीक्षा बैठक

विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन
घोड़ाडोंगरी। विकासखंड घोड़ाडोंगरी में कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार दिनांक 22 दिसंबर को बालाजी इंटरनेशनल स्कूल के ऑडिटोरियम हॉल में समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ जिसमें विकासखंड के समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला तथा ईपीएस शाला के संस्था प्रभारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

बैठक में एजेंडा अनुसार बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई । जिसमें विशेषकर 15 दिवस के भीतर विकासखंड अंतर्गत अंकुर समूह में दर्ज बच्चों को तरुण समूह में उन्नयन करने की कार्य योजना पर चर्चा करते हुए शिक्षकों को लक्ष्य दिया गया । जिसमें विकासखंड घोड़ाडोंगरी अंकुर मुक्त हो सके । कार्यक्रम में विकास खंड शिक्षा अधिकारी एचएस रघुवंशी बीआरसीसी पी.सी.बोस द्वारा प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के प्रधानपाठकों को मार्गदर्शन दिया गया एवं संस्था में आने वाली समस्याओं का निदान किया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा केंद्र प्रभारी संजीव श्रीवास्तव द्वारा मार्गदर्शन दिया गया एवं शिक्षकों की समस्याओं का समाधान किया गया । नोडल अधिकारी के रूप में व्याख्याता डी.के. मानकर द्वारा अंकुर एवं तरुण की समीक्षा की गई जिसमें शत प्रतिशत अंकुर समूह के छात्र छात्राओं को 15 दिवस के भीतर तरुण समूह में लाने की कार्ययोजना पर शतप्रतिशत कार्य करने को कहा गया । कार्यक्रम में विकासखंड स्तर के बीएसी,सभी सीएससी एवं विकास खंड घोड़ाडोंगरी के प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के संस्था प्रमुख उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.