विधायक ने किया चोपना कांग्रेस में भारी परिवर्तन
विधायक ब्रह्मा भलावी ने चोपना कांग्रेस में भारी परिवर्तन किया है यहां के कांग्रेस के चर्चित कांग्रेसी नेता मिथुन विश्वास को विधायक प्रतिनिधि के पद से हटा दिया है
उप खण्ड ब्लॉक चोपना में विधायक प्रतिनिधि की नियुक्ति ।
उपरोक्त विषयांतर्गत लेख है कि मेरे कार्यालय के पूर्व पत्र के माध्यम से श्री मिथुन विश्वास निवासी चोपना को उप खण्ड ब्लॉक चोपना हेतु विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया था । श्री विश्वास को विधायक प्रतिनिधि से तत्काल प्रभाव से हटाया जा कर श्री अमरेश मण्डल , निवासी फूलवेरिया मो.नं. 6268918768 तहसील घोड़ाडोंगरी को उप खण्ड ब्लॉक चोपना हेतु विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया जाता है । अतः तत्संबंधी सूचनाएं श्री मण्डल को भी प्रेषित किया जाना सुनिश्चित किया जाए । भवदीय ब्रम्हा भलावी विधायक घोड़ाडोंगरी – 132

