सोनू बने जिला सचिव- भीमसेना बैतूल

भीमसेना की सामाजिक न्याय और जन मानस सेवा से अभिभूत होकर सोनू मसोदकर ने आज आधा सैकड़ा समर्थकों के साथ भीमसेना संगठन का हाथ थामा वही जिला अध्यक्ष रवि सिंगारे ने प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करवाते हुए सोनू मासोदकर को जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया, साथ ही बैतूल सह सचिव पद की जिम्मेदारी अंगद यादव विकास खण्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी मनिष चौकीकर,

सेक्टर अध्यक्ष बडोरा सौरभ मासोदकर, सेक्टर अध्यक्ष सांपना प्रवीण बघेल को सौपीं। भीमसेना सम्भाग सदस्य नाज़िद खान ने संगठन में कार्य करने की रीति नीति से सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को अवगत कराया एव सामाजिक उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद करने हेतु संवैधानिक व्यवस्था में कार्य करने के निर्देश दिए।। *जिला सचिव बनते ही सोनू ने की बड़ी घोषणा*- सामाजिक न्याय एवं लचर व्यवस्था के चलते आम जनता संगठन के सम्पर्क में नहीं आ पाते है

इसलिए जिले के प्रत्येक गांव गांव पहुंच कर सेक्टर में पदाधिकारी न्युक्त किये जायेंगे और प्रत्येक गांव से एक जिम्मेदार पदाधिकारी को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें जायेगे ताकि गांव की समस्या संगठन तक पहुँच सकें- जिला मीडिया प्रभारी ललित चौहान ने बताया की भीमसेना एक सामाजिक संगठन है और आज सोनू समेत आधा सैकड़ा समर्थकों ने भीमसेना में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है जिन्होंने भरोसा दिया है हमेशा समाज और जनता के हित में हम सब संगठन के साथ रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान आशीष कातुलकर,नीरज ऊबनारे,जितेंद्र लोखंडे, हरिओम बरदाहे, मोहित राठौर, अभय पुन्डे, जस्सी बघेल, अजय गंगारे, प्रवीण यादव, पुनीत कहार , कमलेश जावलकर आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.