संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ एवं संविदा संयुक्त संघर्ष मंच के द्वारा कलेक्टर बैतूल को ज्ञापन
संविदा आंदोलन का आज दूसरा पड़ाव जिसके अंतर्गत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ एवं संविदा संयुक्त संघर्ष मंच के द्वारा सम्मिलित रूप से आंदोलन के संदर्भ में माननीय कलेक्टर महोदय बैतूल को ज्ञापन देकर अवगत कराया गया पूरे जिले से स्वास्थ्य एवं संयुक्त मोर्चा के सभी विभागों सर 400 कर्मचारी उपस्थित हुए ।
साथ ही समस्त प्रशासनिक एवं जनप्रतिनिधियों को भी ज्ञापन के माध्यम से संविदा रूपी कुप्रथा में होने वाले शोषण से अवगत करा कर जल्द ही से मुक्ति दिलाने हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी से संविदा नीति के साथ नियमितीकरण एवं निष्कासित साथियों की वापसी कर संविदा कर्मचारियों के साथ न्याय करने का आग्रह किया गया एवं आगामी आंदोलन की रूपरेखा जिसमें 12 तारीख को सभी मुख्यालय पर काले गुब्बारे उड़ाकर तथा 13 को सोशल मीडिया के के माध्यम संविदा कर्मचारियों का आक्रोश प्रकट किया जाएगा 14 तारीख तक मानपुर ना होने पर 15 से अनिश्चितकालीन आंदोलन की शुरुआत होगी एवं 20 तारीख को समस्त संविदा कर्मचारी भोपाल पहुंचकर विधानसभा का घेराव करेंगे इसके साथ ही प्रांतीय स्तर से आंदोलन के संदर्भ में प्रसारित होने वाले सभी इवेंट्स को ब्लॉक एवं जिला स्तर पर भी संविदा प्रथा के विरोध शुरू किया जाएगा।