अतिक्रमण के खिलाफ आक्रोश, पटेल कॉलोनी के लोगों ने किया प्रदर्शन, पार्षद की अगुवाई में – तहसील कार्यालय, नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर किया प्रदर्शन

घोड़ाडोंगरी नगर परिषद में आज अतिक्रमण को लेकर पटेल कॉलोनी के निवासियों ने प्रदर्शन किया लोगों ने अपनी मांगों के समर्थन में तहसीलदार घोड़ाडोंगरी और नगर परिषद कार्यालय में आवेदन दिया और सड़क से अतिक्रमण हटाने की मांग की उल्लेखनीय है कि घोड़ाडोंगरी में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण तेजी से बढ़ रहा है कल 7 दिसंबर को बजरंग कॉलोनी के निवासियों ने भी शासकीय भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने के लिए नगर परिषद में ज्ञापन दिया था

वही लोगों ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के रानीपुर चौराहे पर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण बड़ी तेजी से हो रहा है लोग अतिक्रमण करके वहां दुकानें बना रहे हैं और दूसरों को बेच रहे हैं शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर बेचने का मामला भी गरमाया हुआ है आज पटेल कॉलोनी के लोगों ने नगर परिषद और तहसील कार्यालय में दिए ज्ञापन में बताया कि महादय जी , उक्त विषयांतर्गत लेख है कि नगर परिषद घोड़ाडोंगरी द्वारा घोड़ाडोंगरी के वार्ड नंबर 11 में बाजारढाना से पटेल कॉलानी होते हुए मुख्य मार्ग तक सीसी सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है ।

यह सड़क हम सभी नागरिकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और मुख्य मार्ग तक आने जाने का सबसे महत्वपूर्ण मार्ग है । किन्तु सड़क के उत्तरी छोर पर श्रीमती जानकी बैस और श्रीमती श्यामाबाई द्वारा सड़क की भूमि पर बाउंड्रीवॉल – छज्जे बनाकर और बोरवेल खुदवाकर अतिक्रमण कर लिया गया है । उनके अतिक्रमण की वजह से सड़क संकरी हो जा रही है और कोई आपातकालीन सहायता वाहन भी इस मार्ग से इस क्षेत्र में प्रवेश ही नहीं कर पाएगा । अतः हम सभी नागरिकों ने पहले भी दो बार 12 नवंबर 2022 एवं 15 नवंबर 2022 को आपके समक्ष एवं सीएमओ नगर परिषद सहित पुलिस चौकी प्रभारी के समक्ष ज्ञापन प्रस्तुत कर सड़क के बीच आ रहा

श्रीमती जानकी पत्नी श्री चंदू बैस और श्रीमती श्यामबाई पत्नी श्री जगदीश का अतिक्रमण हटाने की प्रार्थना की थी । लेकिन इस मामले में अब तक कोई कार्यवाही ना होने के कारण अतिक्रमणकर्ता के पुत्रों अर्जुन बैस और हरीश पिता जगदीश के हौसले बुलंद है । नगर परिषद के कर्मचारी भी कई बार इन्हें नोटिस देने पहुंचे लेकिन वे उनसे भी वाद – विवाद करते हैं । ज्ञे सड़क की बात करने वाले हर व्यक्ति से लड़ते झगड़ते हैं और अपना अतिक्रमण बचाने के लिए नागरिकों की झूठी शिकायतें भी कर रहे हैं ।

अतः आपसे प्रार्थना है कि उक्त मामले में शीघ्र सख्त कार्यवाही कर सड़क के बीच आ रहा अतिक्रमण हटाते हुए अतिक्रामकों पर सख्त कार्यवाही करने की कृपा करें । दो दिन में अतिक्रमण ना हटाने एवं अतिक्रामकों पर कार्यवाही नहीं होने पर हम सभी वार्डवासियों द्वारा आंदोलन किया जाएगा । उचित कार्यवाही हेतु आपके समक्ष ज्ञापन प्रस्तुत है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.