पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में मेहमान नहीं मेजबान बनकर आए बैतूल जिले वासी

नगर के बालाजी मैरिज लॉन मैं आज पंडित प्रदीप मिश्रा की 12 दिसंबर से बैतूल में आयोजित हो रही शिव पुराण महाकथा मैं व्यवस्थाओं को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य आयोजक संजय बाथरी आशु किलेदार भी मौजूद थे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर के रामजीलाल उइके आशीष अग्रवाल डॉ कृष्ण गोपाल अग्रवाल राजेंद्र मालवीय डॉ मनोज पाटणकर मनोज अग्रवाल संतोष जैन देवीप्रसाद जयसवाल लखन मालवीय मनीष तंवर संजय साहू सुनील शर्मा ज्ञानराव बर्डे, श्याम सुंदर अग्रवाल अंकेश अग्रवाल अनुराग अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस अवसर पर श्री संजय बाथरी ने कहा कि इस समय पंडित प्रदीप मिश्रा जी की कथा बड़ौदा में चल रही है।

जिसमें वह बैतूल जिले और ताप्ती के महत्व के बारे में भी बतला रहे हैं। मां ताप्ती के बारे में जो जानकारी हम बैतूल वासियों को भी नहीं हैं वह जानकारी पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा कथा में बतलाई जा रही है । उन्होंने बैतूल जिले वासियों से अपील की है कि आयोजन में पूरा बैतूल जिला शामिल है। इसलिए हमें मेहमान नहीं मेजबान की भूमिका में रहना है और जो भी स्वयंसेवक वहां सहयोग करना चाहते हैं ।वह अपना नाम लिखवा सकते हैं।

कथा सुनने आने वालों को एक थैला साथ लाना चाहिए जिसमें अपनी चप्पल, मंगलसूत्र जैसी सामग्री रख सके। जेबकतरों से सावधान रहना है और जेवर पहनकर नहीं आना है। बीमार अपाहिज लोगों के लिए विशेष व्यवस्था रहेगी। कथा सुनने वाले से ज्यादा फायदा सुनाने मैं सहयोग करने वाले को मिलता है। इसलिए दूसरों को भी कथा सुनने जा सके ऐसा सहयोग करना चाहिए। अगर किसी के वाहन में सीट खाली है तो उसे अन्य व्यक्ति को अपने साथ कथा सुनने ले जाना चाहिए।

आयोजन समिति द्वारा किसी से भी नगद नगद राशि का सहयोग नहीं दिया जा रहा है। अगर कोई सामग्री का सहयोग करना चाहता है तो आकर कर सकता है। वाहन कथा स्थल से 500 मीटर दूर खड़े रहेंगे। अतः लगभग इतना तो पैदल चलना ही होगा उन्होंने स्थानीय स्तर पर भी एक सेवा केंद्र खोलने की बात कही जिससे किसी को कोई दिक्कत हो तो उसे दूर किया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.