Live Update रेस्क्यू कार्य जारी 400 फ़ीट गहरे बोरवेल में गिरे 6 वर्षीय बालक को बचाने के लिए
जिले के विकासखण्ड आठनेर के ग्राम मांडवी में खेत में बने लगभग 400 फ़ीट गहरे बोरवेल में गिरे 6 वर्षीय बालक को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
मौका स्थल पर कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस, पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिलाष मिश्रा की मौजूदगी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बचाव की सभीआपातकालीन व्यवस्था कर ली गई है। तीन पोकलेन मशीनों एवं एक जेसीबी मशीन से खुदाई की जा रही है।