भाजपा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारीयो ने छात्रावास अभियान के अंतर्गत छात्रावास में किया छात्रों से संपर्क
भाजपा नेताओं के साथ भोजन करने से छात्र हुए प्रफुल्लित
(घोड़ाडोंगरी ) भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव के नेतृत्व में 26 नवम्बर संविधान दिवस से 6 दिसंबर बाबा साहेब के महापरिनिर्वाण दिवस तक चलाए जा रहे संविधान गौरव अभियान में छात्रावास संपर्क के निमित्त आज अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सह कार्यालय मंत्री श्री हरिकेश ढाकरे, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री दीपक उईके ने अनुसूचित जाति बालक छात्रावास घोड़ाडोंगरी के बालकों से मुलाकात कर विद्यार्थियों को मिल रही मध्यप्रदेश सरकार की योजनाओं के सम्बंध में चर्चा कर जानकारी दी साथ ही छात्रावास की गतिविधियां ओर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर विद्यार्थियों के साथ भोजन किया
