Bjp : भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकारिणी का विस्तार
भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल घोड़ाडोंगरी के अध्यक्ष सिद्धार्थ बिहारे ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगठन के रिक्त पदों पर नियुक्ति करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला व भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे से अनुमति लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो की अनुशंसा पर मंडल उपाध्यक्ष के पद पर रोहित वर्मा, सीताराम धुर्वे एवं मंडल मंत्री के पद पर अलकेश यादव, हंसराज मर्सकोले की नियुक्ति की साथ ही नई नगर परिषद के 15 वार्ड में नगर अध्यक्ष के पद पर दुर्गेश अंशु यादव को नियुक्त किया उनकी नियुक्ति पर सभी इष्ट मित्रों एवं परिजनों ने उन्हें बधाई दी है।
दुर्गेश यादव 2017 के बाद से संगठन में सक्रिय रूप से पार्टी के कार्य करते आये है। उनका नगर के युवाओं से बहतरीन पकड़ तालमेल के चलते उनको नगर अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही मण्डल में लंबे समय से सक्रिय रोहित वर्मा, सीताराम धुर्वे , अलकेश यादव, हंसराज मर्सकोले को मण्डल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी।
