कालेज में संविधान दिवस का आयोजन,अधिकारों और कर्तव्यों का स्रोत है संविधान: प्रो हेमन्त निरापुरे
म०प्र० शासन के निर्देशानुसार संविधान जागरूकता दिवस 26नवंबर 2022 को प्राचार्य डॉ देवी सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता एवम राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो हेमंत कुमार निरपुरे के नेतृत्व में महाविद्यालय में संगोष्ठी, प्रश्न मंच प्रतियोगिता एवम संविधान उद्देशिका वाचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया गया जिसमें प्रो हेमंत कुमार निरापुरे द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा एवम संविधान निर्माण रूपरेखा बताई और कहा कि समस्त नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों का स्रोत है हमारा संविधान, प्रो राकेश सिसोदिया द्वारा संविधान में वर्णित मूल अधिकार एवम कर्तव्यों की जानकारी दी जबकि डॉ साहेब राव झरबड़े द्वारा
संविधान में समानता को उल्लेखित किया एवम प्राचार्य डॉ देवी सिंह सिसोदिया द्वारा संविधान की व्याख्या की एवम संविधान उद्देशिका का वाचन कराया गया। प्रश्न मंच का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी (महिला इकाई) डॉ यासमीन जिया एवम डॉ देवकृष्ण मगरदे द्वारा किया गया जिसमें टीम ब विजेता रही जिसमे समूह का नेतृत्व बीए तृतीय वर्ष के छात्र जतिन प्रजापति द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में समस्त स्टाफ एवम विद्यार्थियों द्वारा संविधान उद्देशिका का वाचन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ अजय कुमार चौबे एवम आभार प्रदर्शन डॉ यासमीन जिया द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रो कौशल किशोर कुशवाहा, प्रो खेमराज महाजन, समस्त स्टॉफ एवम छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।