अग्रवाल परिवार ने रेलवे स्टेशन पर दिया वाटर कूलर ,दादा धाम एक्सप्रेस शुरू करने दिया जी एम को ज्ञापन

पिता हरेराम जी अग्रवाल की स्मृति में उनके पुत्र आशीष अग्रवाल आनंद अग्रवाल ने घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर यात्रियों की सुविधा के लिए आज वाटर कूलर दान किया ।घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने आए जीएम से इस अवसर पर नागपुर भुसावल दादा धाम एक्सप्रेस पुनः प्रारंभ करने की मांग को लेकर ज्ञापन भी दिया गया ।ज्ञापन में बताया गया कि कोरोना काल के बाद से दादा धाम एक्सप्रेस बंद है जिसके कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है वही भुसावल जाने के लिए इटारसी से ट्रेन बदलनी पड़ती है जिससे महिला यात्रियों को विशेष परेशानी होती है ।नागपुर इंदौर और जबलपुर अमरावती ट्रेन के घोड़ाडोंगरी में स्टॉपेज करने की मांग को लेकर भी ज्ञापन जीएम को दिया गया। साथ ही प्लेटफार्म क्रमांक एक पर ब्रिज के पास शौचालय निर्माण की मांग को लेकर भी ज्ञापन दिया गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.