ब्यावरा से आई बरात हुआ कन्या विवाह ,भव्य शोभा यात्रा बरात निकालकर शालिग्राम जी की बारात का उत्सव निकाला


नगर के सत्यनारायण मंदिर मैं तुलसी विवाह उत्सव गुरुवार को बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया गया जहां इस उत्सव की शुरुआत माता पूजन के साथ हुई उसके बाद मेहंदी हल्दी संगीत के कार्यक्रम हुए गुरुवार को भव्य शोभा यात्रा बरात निकालकर शालिग्राम जी की बारात का उत्सव निकाला गया जिसमें लोग झूम कर नाचे बाजे गाजे के साथ लाइटिंग और बग्गी में विराजमान शालिग्राम जी कि नगर में शोभायात्रा निकाली गई और सत्यनारायण मंदिर में पूरे विधि विधान से शालिग्राम जी का और तुलसी जी का विवाह संपन्न हुआ इस अवसर पर नगर के इंदिरा कॉलोनी की एक कन्या का विवाह संपन्न कराया गया बारात ब्यावरा जिले से आई जिसका स्वागत सत्कार कर कन्या का विवाह पूरे रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ इस उत्सव पर लोगों में बड़ा उत्साह देखा गया