घोड़ाडोंगरी नगर परिषद के भाजपा पार्षद दल की बैठक हुई सम्पन्न प्राकृतिक वातावरण के बीच अर्जुनगोंदी मंदिर में नगर परिषद के वार्डो में कार्यों को लेकर की गई चर्चा
(घोड़ाडोंगरी ) नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के भाजपा पार्षद दल की बैठक प्राकृतिक वातावरण के बीच स्तिथि हनुमानजी महाराज के मंदिर अर्जुनगोंदी में सम्पन्न हुई
बैठक में भाजपा के पार्षद नीतू सोनी,अंजू मालवीय, नेहा उइके,सविता पठारिया,सुरेन्द्र चौहान,राकेश नाँनकर,मुकेश मेश्राम प्रमुख रूप से उपस्थित थे
बैठक की जानकारी देते हुए पार्षद सुरेन्द्र चोहान ने बताया कि भाजपा पार्षद दल की बैठक में नगर परिषद गठन के बाद से अभी तक अपने अपने वार्डो में जनता के कार्य एवम वार्डो के विकास के लिये एजेंडा बनाकर विकास कार्य को गति देने पर चर्चा हुई
बैठक में वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद राकेश नानकर ने परिषद में जनता के हित के होने वाले कार्य में ढिलाई को लेकर चिंता व्यक्त की
वार्ड क्रमांक आठ की पार्षद सविता पठारिया ने पूर्व में दिये गए वार्ड के विकास कार्यो को जल्द से जल्द स्वीकृत करा कर कार्य प्रारम्भ कराए जाने का मुद्दा उठाया जिसमे सभी पार्षद ने सहमति जताकर सीएमओ से मिलकर इस सम्बंध में चर्चा करने की बात कही इसी तरह वार्ड क्रमांक दो की पार्षद नीतू सोनी ने दुर्गा चौक एवम सतपुड़ा ग्राउंड में सीमेंट की कुर्सी रखने सहित अन्य जनहितैषी मुद्दों को लेकर सीएमओ से मिलकर चर्चा करने की बात की
बैठक के पश्चात सभी पार्षद ने सामूहिक रूप में पूजन कर सह भोज का आनंद लिया