घोड़ाडोंगरी में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भूमिपूजन हुआ । यज्ञ में 24 गांवों के परिजन भाग लेंगे

घोड़ाडोंगरी- पर्यावरण शोधन और संस्कारो की परंपरा के पुनर्जागरण हेतु अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा देश भर में नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञो का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में घोड़ाडोंगरी में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ सतपुड़ा मैदान पर आयोजित किया गया। यज्ञ हेतु भूमिपूजन समारोह स्थानीय विधायक ब्रम्हा भलावी एवम अतिथियों के करकमलों से भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। जिसमें गायत्री परिवार के जिला समन्वयक डॉ कैलाश वर्मा, घोड़ाडोंगरी विधायक ब्रम्हा भलावी, पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके, नगर परिषद अध्यक्ष मीरावंती नंदकिशोर उइके, सोनू खनूजा,

अशोक राठोर, राजेन्द्र मालवीय ,जिला सह समन्वयक अजय पवार, जिला युवा सचिव अनूप वर्मा, जिला समन्वय समिति सचिव रविशंकर पारखे, ब्लॉक समन्वयक सुनील वर्मा , ,ठाकुरदास पवार,बी पी. धामोड़े, दिलीप डांगे, शोभापुर प्रज्ञापीठ एम आर पाटनकर , ब्लॉक समन्वयक सुनील वर्मा , सुनील शर्मा, डॉ मनोज पाटनकर, , गंगा बाई उइके, पूर्व महिला आयोग सदस्य,, दीपक उइके, शिवनाथ यादव, मधु यादव, जी आर पांसे, अनिल शर्मा, खेमू पवार ,युवा प्रकोष्ठ समन्वयक दिलीप माटे,

गणेश पवार, दिनेश डोंगरे, उत्तम धोटे, अनिल शर्मा, सरला बनखेड़े, छाया विश्वकर्मा, शेरसिंह परमार, मंगलमूर्ति सोनी उपस्थित हुए।
जिला समन्वयक डॉ कैलाश वर्मा ने कहा कि 23 से 26 नवंबर तक 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ जिसमें जिसमें आप सभी की सहभागिता जरूरी है इसमें सभी लोग सपरिवार उपस्थित होकर संस्कार संपन्न करें।
भूमि पूजन में 300 से अधिक परिजनों ने भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.