कॉलेज में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन
शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में आज जिला उप निर्वाचन अधिकारी के आदेश के परिपालन में मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत आज़ *मतदाता जागरूकता रैली* का आयोजन किया गया रैली का प्रारंभ महाविद्यालय प्रांगण से होकर ग्राम पिपरी भ्रमण करते हुए महाविद्यालय वापस आई रैली के दौरान मतदाता जागरूकता के स्लोगन एवं नारों की गूंज से ग्रामीणों को मतदान हेतु प्रेरित करने का कार्य किया गया , एवं जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट में नहीं है उन्हें वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने हेतु प्रेरित किया गया, रैली का आयोजन स्वीप अधिकारी प्रो राकेश सिसोदिया के द्वारा किया गया जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवीसिंह सिसोदिया, राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी प्रो हेमंत निरापुरे , प्रो कौशल किशोर कुशवाहा, डॉ यासमीन जिया सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा रैली का नेतृत्व जतिन प्रजापति, सहदलनायक दीपक साहू, ने किया जिसमें अमृता मुस्कान साक्षी कुमकुम आरसी प्राची रवीना राजवती आयुष कहार प्रथम सहित बड़ी मात्रा में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे l