बैतूल कलेक्टर ने बच्चों को ऐसे पढ़ाया : वीडियो

कलेक्टर ने रानीपुर एवं सलैया में स्मार्ट कक्षाओं का निरीक्षण किया
————————————————
कतिया कोयलारी में आंगनबाड़ी भवन का मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश
———————————————–
कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस ने गुरूवार को घोड़ाडोंगरी विकासखंड के हाई स्कूल रानीपुर एवं सलैया में संचालित स्मार्ट कक्षाओं का निरीक्षण किया। रानीपुर में उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाया भी। साथ ही शिक्षकों को शिक्षा में गुणात्मकता शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

ग्राम कतिया कोयलारी में आंगनबाड़ी के निरीक्षण के दौरान भवन का मरम्मत कार्य गुणवत्ता के साथ करवाने के निर्देश दिए गए। आंगनबाड़ी एवं प्राथमिक शाला में पेयजल हेतु लगाए गए नलों में टोंटी नहीं होने पर टोंटी लगवाने के लिए भी निर्देशित किया।

कलेक्टर ने शिक्षक बनकर छात्र छात्राओं को पढ़ाया रानीपुर।।। स्मार्ट क्लास एवं उससे संबंधित प्रश्नोंका उत्तर पाकर संतुष्ट हुए कलेक्टर।।। गुरुवार को सुबह 11:00 बजे जिला कलेक्टर अमन वीर बेश ने रानीपुर हाई स्कूलऔचक निरीक्षण कर यहां की व्यवस्था का जायजा लिया निरीक्षण में मुख्यता स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया एवं छात्र छात्राओं को स्वयं 20 मिनट तक शिक्षक बनकर पढ़ाया एवं विज्ञान प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया छात्र छात्राओं से स्मार्ट क्लास एवं विषय संबंधी प्रश्न किए वहीं छात्रों के उत्तर से संतुष्ट हुए

स्कूल की प्राचार्य श्रीमती बबीता वर्मा ने कलेक्टर श्री अमन वीर बेस से स्कूल मैं बाउंड्री वॉल बनाने की बात कही एवं जमीन दान दाता के नाम पर स्कूल करने की बात रखी साथ ही हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी में उन्नयन करने एवं बिजली समस्या एवं नहर कै पानी से सिपेश की समस्या से अवगत कराया इस पर कलेक्टर ने बिजली समस्या को हर हाल में निजात दिलाने की बात कही इसके पश्चात छात्रा नंदिनी राठौर स्नेहा राठौर स्नेहा कहार की ड्राइंग की तारीफ की इस दौरान

कलेक्टर श्री अमन वीर बेस के साथ सहायक आयुक्त शिल्पा जैन तहसीलदार अशोक डेहरिया ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एचएस रघुवंशी स्कूल प्राचार्य श्रीमतीबबीता वर्मा, श्यामलाल कड़वे गणेश सलाम एशू राम उईके, देवेंद्र कुमार सोनी अजय कुमार गुड़।है, श्रीमती यामिनी घोड़ेकी भगवंती उईके, सगीता बरडे, हेमा कुमरे सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित था

Leave A Reply

Your email address will not be published.