माता-पिता की लड़की के लिए सकारात्मक सोच ही है जो भारत में पूरे समाज को बदल सकती है- पार्षद नेहा उइके, भाजपा महिला पार्षदो ने महिला बाल विकास के कार्यक्रम में की शिरकत

(घोड़ाडोंगरी )महिला बाल विकास विभाग घोड़ाडोंगरी द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां अतिथि के रूप में घोड़ाडोंगरी नगर परिषद की महिला पार्षदों एवम बड़ी सँख्या में माताये बहने उपस्थित थी
महिला बाल विकास परियोजना घोड़ाडोंगरी की अधिकारी एक्का मेडम ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के निर्देश पर सभी परियोजना में लाडली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत कार्यक्रम हो रहे है इसमे प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाती है साथ ही उपस्थित लाडली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत जो भी बेटी है उनका सम्मान किया जाता है घोड़ाडोंगरी में भी आंगनवाड़ी केंद्रों से लाडली लक्ष्मी बेटियों को कार्यक्रम में बुलाया गया था जहां उनका सम्मान किया गया
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नगर परिषद की पार्षद नेहा उइके,अंजू मालवीय,नीतू सोनी,मुकेश मेश्राम ने शिरकत की कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पार्षद नेहा उइके ने कहा कि कन्या को बचाने के लिए माता-पिता की सोच बदलना ही पहली जरुरत है। उन्हें अपनी बेटियों के पोषण, शिक्षा, जीवन शैली, आदि की उपेक्षा रोकने की जरूरत है। उन्हें अपने बच्चों को एक समान मानना चाहिये चाहे वो बेटी हो या बेटा। यह माता-पिता की लड़की के लिए सकारात्मक सोच ही है जो भारत में पूरे समाज को बदल सकती है।
कार्यक्रम के अंत मे आभार महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमती एक्का ने किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.