श्रमजीवी पत्रकार संघ ने सौंपा ज्ञापन,पत्रकार के घर जाकर महिलाओं से अभद्रता और पत्रकार को उठाने जैसी धमकी देने के विरोध में

घोड़ाडोंगरी में ब्याज खोर कबाड़ी अविनाश पाकरे द्वारा पत्रकार की गैरमौजूदगी में उनके घर जाकर उनकी मां के साथ अभद्रता से बातें करना और पत्रकार को उठाने देख लेने की धमकी देने के विरोध में आज श्रमजीवी पत्रकार संघ एकत्रित होकर मुख्य पुलिस अधीक्षक बेतूल के नाम घोड़ाडोंगरी चौकी प्रभारी को ज्ञापन सौंपा पत्रकार ने बताया कि लेन-देन का मामला अपनी जगह है किंतु घर जाकर दादागिरी रंगदारी से ब्याज की वसूली करना और गाली गलौज करना घोड़ाडोंगरी जैसे शांति प्रिय जगह में माहौल खराब करने जैसा है अतः शीघ्र ही ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की कृपा करें।