साइकल पाकर खुश हुए स्कूली छात्र छात्राएं स्कूल में हुआ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

 नगर के हाई स्कूल परिसर में आज निशुल्क साइकिल वितरण एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन आयोजित किया गया कार्यक्रम का आयोजन सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुरू किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर ग्राम के उपसरपंच धीरेंद्र सिंह ठाकुर पूर्व शिक्षक गेंदु लाल जावलकर राजू कहार सहित स्कूली छात्र छात्राओं के पालक गण उपस्थित थे ग्राम के उपसरपंच धीरेंद्र सिंह ठाकुर साइकिल वितरण समारोह में अपने उद्बोधन में कहा कि छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार

विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन करती है। इन योजनाओं के माध्यम से छात्रों को छात्रवृत्ति से लेकर विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जाती है। जिससे कि शिक्षा प्राप्त करने में कोई भी बाधा ना आए। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भी ऐसी ही कई योजनाओं का संचालन किया जाता है। जिसमें से एक मध्य प्रदेश निशुल्क साइकिल वितरण योजना है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए साइकिल मुहैया कराई जा रही है इसके पश्चात स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा भारत के वीर भगत सिंह के ऊपर नाटक का मंचन का आयोजन आयोजित किया गया

जो की मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा ।।।फिर उठी स्कूल उन्नयन की मांग।।। गौरतलब है कि रानीपुर में नौवीं और दसवीं क्लास संचालित हो रही है और आगे की पढ़ाई के लिए बच्चों को जुआड़ी लिया घोड़ाडोंगरी जाना पड़ता है इसको देखते हुए स्कूल पहुंचे पेरेंट्स ने शासन से शीघ्र ही शासन से हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी में उन्नयन करने की मांग की है वही हीरा वाडी के सीताराम पटेल ने कहा कि जिले स्तर से यह कार्रवाई नहीं हो रही है तो इसके लिए शिक्षा मंत्री से 1 सदस्यों का दल शीघ्र ही मिलकर हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी में उन्नयन करने की मांग रखेंगे इस दौरान कार्यक्रम में स्कूल

प्राचार्य श्रीमती बबीता वर्मा, उप सरपंच धीरेंद्र सिंहठाकुर गेदूलाल जावलकर राजू कहार जीवन वर्मा श्यामलाल कवडे स्कूली छात्र छात्राओं के माता-पिता सहित शिक्षक स्टाफ उपस्थित था

Leave A Reply

Your email address will not be published.