महाविद्यालय में 1 नवंबर से 5 नवंबर 2022 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए
म०प्र० शासन के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश स्थापना दिवस 1नवंबर 2022 प्राचार्य डॉ देवी सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार ,डॉ यासमीन जिया के नेतृत्व में महाविद्यालय में 1 नवंबर से 5 नवंबर 2022 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए,जिनमे 1 नवंबर 2022 को ” आत्म निर्भर मध्य प्रदेश ” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें प्राचार्य डॉ देवी सिंह सिसोदिया,स्वामी विवेकानन्द कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ साहेब राव झरबड़े एवम प्रो कौशल किशोर कुशवाहा द्वारा मध्य प्रदेश के संबंध में
जानकारी दी जबकि प्रो राकेश सिसोदिया एवम डॉ यासमीन जिया द्वारा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के संबंध में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी दी गई राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो हेमन्त निरापुरे द्वारा मध्य प्रदेश के बीमारू राज्य से आत्म निर्भर मध्य प्रदेश की विकास यात्रा को विस्तार से बताया,कार्यक्रम में छात्र जतिन प्रजापति, अमृता प्रसाद द्वारा विचार प्रकट किए गए।कार्यक्रम के अंत में समस्त स्टाफ एवम विद्यार्थियों द्वारा मध्य प्रदेश गान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ अजय कुमार चौबे एवम आभार प्रदर्शन डॉ दामोदर झारे द्वारा किया गया।इसी क्रम में दिनांक 5 नवंबर को “मध्यप्रदेश स्थापना दिवस ” कार्यक्रम के तारतम्य में प्रभारी डॉ यासमीन जिया द्वारा महाविद्यालय में प्रतियोगिताओं
*लोक नृत्य प्रतियोगिता
* भाषण प्रतियोगिता-” मध्यप्रदेश की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत”
** आत्मनिर्भर म.प्र. के बढ़ते कदम : चुनौतियाँ और संभावनाएँ ( अधिकतम 500 शब्द)- निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जतिन प्रजापति कक्षा बीए तृतीय वर्ष,
द्वतीय स्थान कु गरिमा खातरकार कक्षा बीएससी द्वतीय वर्ष एवम तृतीय स्थान आयुष कहार बीए द्वितीय वर्ष ने प्राप्त किया।कार्यक्रम का संचालन छात्र जतिन प्रजापति द्वारा किया गया जबकि आभार प्रदर्शन डॉ अनामिका वर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में समस्त स्टॉफ एवम छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।