हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम नरेश के जन्मोत्सव की रही धूम

नगर में श्रद्धालुओं द्वारा बाबा खाटू श्याम खाटू नरेश हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा के जयघोष के साथ श्री खाटू श्याम का जन्म उत्सव बड़े उत्साह पूर्वक मनाया गया इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बाबा के भक्ति पूर्ण भजन गाए बाबा खाटू श्याम को 56 भोग लगाए गए ढोल बाजे की थाप पर महिलाओं और पुरुषों ने बच्चों के साथ भजन गाए देर रात्रि तक नगर के बस स्टैंड पर अशोक मित्तल सरोज मित्तल परिवार द्वारा बाबा खाटू श्याम का जन्म उत्व मनाया गया इस अवसर पर मित्तल परिवार ने आकर्षक आतिशबाजी भी की और बाबा का मनमोहक दरबार सजाया गया ग्यारस के पावन पर्व पर मां तुलसी के विवाह के उपरांत बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया गया दुर्गा चौक में प्रमेश अग्रवाल के यहां भी बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव मनाया गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.