ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति हसलपुर की बैठक

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की नवांकुर संस्था अभिनव समाज कल्याण संगठन अन्नधारिया आमला सेक्टर की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति हसलपुर की बैठक में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर होने वाली कार्यक्रमों की चर्चा हुई ग्राम सरपंच श्रीमती सरस्वती बेले आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 1 को अडॉप्ट इन आंगनवाड़ी कार्यक्रम के तहत गोद लिया और उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि हम अपने ग्राम की आंगनवाड़ी को आदर्श आंगनवाड़ी बनाएंगे बैठक में ग्राम विकास में नशामुक्ति,विवादमुक्त, समरसता युक्त

ग्राम के मुद्दों पर परिचर्चा हुई। बैठक में ग्राम पंचायत हसलपुर के उपसरपंच बिजेश चौहान, अभिनव समाज कल्याण संगठन के सचिव विनोद बनखेड़,समाजसेवी जितेंद्र बेले, परामर्शदाता घनीराम गढ़ेकर , एमएसडब्ल्यू की छात्र हेमलता बनखेड़े,वर्षा निरापुरे ,सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे ‌।

Leave A Reply

Your email address will not be published.