मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा का दिया प्रशिक्षण
घोड़ाडोंगरी के अंतर्गत आने वाला सांसद आदर्श ग्राम कान्हावाडी के शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला में सरकार द्वारा चलाई जा रही छात्रवृत्ति योजना मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा 2022 जो किं 6 नवंबर 2022 को संभावित है का प्रथम प्रश्न पत्र मानसिक योग्यता परीक्षण का प्रशिक्षण और साथ ही साथ ओएमआर शीट को कैसे भरा जाए का प्रशिक्षण बाईसी के निदेशक हेमंत साहू द्वारा दिया गया प्रशिक्षण में विशेष रूप से शाला के हेड मास्टर श्री इवने जी ,श्री पवन जी ,श्रीमती गीद मैडम और कक्षा आठवीं में
अध्ययनरत 18 छात्र-छात्राएं जिसमें 15 छात्राएं और 3 छात्रों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया ।ओएमआर शीट की बारीकी को समझा ।मानसिक योग्यता में आने वाले प्रश्नों को समझा। अच्छे प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को हर शनिवार होने वाली बाल सभा में पुरस्कृत किया जाएगा।