सारणी के तवा वन ४८वाँ कोल इंडिया स्थापना दिवस
सारणी के तवा वन मैं
आज दिनांक ०१/११/२०२२ को कोल इंडिया स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में तवा प्रांगण में सुरक्षा शपथ के पश्चात उपक्षेत्रीय प्रबंधक श्री एम.सत्यनारायण तवा उपक्षेत्र द्वारा ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । कोल इंडिया कॉपोरेट गीत के साथ कार्यक्रम की शुरूआत कीं गई,श्रम संघ प्रतिनिधि एवं गणमान्य अधिकारियो द्वारा मंच पर अपने विचार रखते हुए कोल इंडिया कीं उपलब्धियों का बखान किया, समस्त जनशक्ति की उपस्थिति में कोल इंडिया अमर रहे के नारे लगायें गये उत्पादन में सहयोग
प्रदान करने एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु निम्नलिखित कर्मचारियों को विभिन्न श्रेणी के लिये पुरस्कृत किया गया जिसमें बेस्ट ओवरमेन के लिये श्री रजत, बेस्ट माईनिंग सरदार श्री मेघनाथ माझी, बेस्ट फ़ोरमेंन श्री नन्हेलाल, बेस्ट फीटर (ईएंडएम)श्री दीपक रघुवंशी,बेस्ट एलएचडी ऑपरेटर श्री मंगेश उईक़े,बेस्ट यूडीएम ऑपरेटर श्री नरेश,बेस्ट एक्सप्लोसिव केरीयर श्री दीपक,बेस्ट कन्वेयर ऑपरेटर श्री केश आलम,बेस्ट सपोर्ट मज़दूर श्री अभिमन्यू,बेस्ट ठेका कामगार श्री जगदीश,बेस्ट सुरक्षाकर्मी श्री संतोष यादव,बेस्ट मेकेनिकल फीटर रामसिंह एवं सबसे
सुरक्षित कामगार के लिये श्री लीलाधर को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में खान प्रबंधक श्री सुबोध सिंह उपक्षेत्रीय अभियंता श्री संजय गुप्ता सुरक्षा अधिकारी श्री पवन पालीवाल खान अभियंता श्री महादेव एवं समस्त अधिकारीगण । ईकाई जेसीसी से श्री इंदेश सिंह, श्री निर्दिशचंद,श्री राजेश देशमुख, श्री विजय परमार,श्री कृष्णकांत राय,श्री हेमंत महलिक,श्री अचिंत डे,श्री गणेश गुजरे उपस्थित हुये कार्यक्रम का संचालन श्री विकास कापसे एवं श्री कैलाश चौकिकर द्वारा किया गया कार्यक्रम क़ी कुछ झलकियाँ