आज गोपाष्टमी पर गौशाला में होगा भजन का आयोजन
गोपाष्टमी पर गौशाला में होगा भजन का आयोजन:-
घोड़ाडोंगरी गोपाला गौशाला में गोपाष्टमी के अवसर पर गौ सेवकों द्वारा रात्रि 8:00 बजे भजन कीर्तन का आयोजन रखा गया है गो सेवक राजकुमार पाटले ने बताया कि प्रत्येक वर्ष गोपाष्टमी के अवसर पर सुबह प्रतिदिन अनुसार गौशाला की सफाई की जाती है जिसके बाद सभी गोवंश को ताजी हरी घास गुड, रोटी खिलाकर वन विहार के लिए भेजा जाता है गोवंश गोधूलि बेला में गौशाला वापस लाकर सभी गोवंश को विधिवत साफ सफाई कर स्वच्छ किया जाता है जिसके बाद संध्याकालीन पूजन की जाती है
प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी गोपाला गौशाला में गोपाष्टमी के पावन अवसर पर भजन कीर्तन का आयोजन रखा गया है जिसमें सभी नगर वासियों को आमंत्रित भी किया है गौ सेवकों ने घोड़ाडोंगरी में गोपाला गौशाला पहुंचकर गोपाष्टमी के दिन गौ माता को गुड़ रोटी खिलाकर गोपा अष्टमी की पूजन भी किया