घोड़ाडोंगरी की संस्कृति राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा महिला वालीबॉल दल का करेगी प्रतिनिधित्व

शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी के बी. ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा कुमारी संस्कृति अरोरा का चयन अंतर विश्वविद्यालय महिला वालीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है जोकि महाराष्ट्र के संत गाडगे बाबा अमरावती यूनिवर्सिटी, अमरावती मे दिनांक 30 अक्टूबर से 4 नवंबर के बीच खेली जानी है जिसमें महाविद्यालय की छात्रा संस्कृति अरोरा छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करेगी,इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नंदकिशोर पवार ने बताया कि संस्कृति ने अपने खेल का जौहर दिखाते हुए जिलास्तर पर ही इस उपलब्धी का आगाज कर दिया था, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवीसिंह सिसोदिया, क्रीड़ा अधिकारी डॉ नंद किशोर पवार सहित पूरा महाविद्यालय परिवार ने छात्रा की उपलब्धि पर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.