रात में ही बीईओ कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए शिक्षक
* अपनी मांगों को लेकर विकासखंड घोड़ाडोंगरी के शिक्षक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए रात करीब 11बजे तक शिक्षक अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे रहे फिर विकास खंड शिक्षा अधिकारी घोड़ाडोंगरी द्वारा धरना स्थल पर उपस्थित सभी शिक्षकों के समक्ष सार्वजनिक रुप से दूरभाष पर आश्वासन पश्चात आज विकासखंड स्तरीय रात्रि कालीन धरना समाप्त किया गया ।।बीईओ साहब द्वारा इसी माह अक्टूबर में 31 अक्टूबर तक पूरे विकासखंड के समस्त डीडीओ के एरियर के बिल लगाने हेतु आश्वस्त किया गया है,, उपस्थित सभी शिक्षक साथियों से चर्चा सहमति उपरांत रात्रि कालीन धरना प्रदर्शन को समाप्त किया जाता है.. रात्रि कालीन धरना में उपस्थित सभी शिक्षक साथियों का बहुत-बहुत आभार हार्दिक हार्दिक धन्यवाद।।*
*आजाद अध्यापक शिक्षक संघ घोड़ाडोंंगरी*