अगला सूर्य ग्रहण 5 साल बाद

देश के कई भागों में आंशिक सूर्य ग्रहण देखा गया

 

 

भारत और विश्व के कुछ अन्य देशों में आज आंशिक सूर्यग्रहण दिखाई दिया। आंशिक सूर्यग्रहण में चंद्रमा सूर्य को आंशिक रूप से ढक लेता है। इससे सूर्य अर्द्ध चंद्राकार रूप में दिखाई देता है। पूर्वोत्तर क्षेत्र के कुछ हिस्सों को छोड़ कर लगभग समूचे देश में ग्रहण देखा गया। सर्यग्रहण तीसरे पहर शुरू हुआ और शाम चार बज कर उनतीस मिनट से दिखाई दिया। यह ग्रहण शाम पांच बज कर 42 मिनट पर सूर्यास्त के साथ समाप्त हुआ। एक घंटे से अधिक आंशिक सूर्यग्रहण दिखाई देने वाले स्थानों में द्वारका, दिल्ली, मुम्बई, अहमदाबाद, सूरत, पुणे, जयपुर, इंदौर, ठाणे, भोपाल, लुधियाना, आगरा, चंडीगढ़, उज्जैन, मथुरा, पोरबंदर, गांधीनगर, सिलवासा, सूरत और पणजी शामिल हैं।

अगला सूर्य ग्रहण दो अगस्त, 2027 को होगा जो पूर्ण सूर्यग्रहण होगा।