तपस्थली पर होगा सप्ताह ज्ञान यज्ञ परम तपस्वी संत शिरोमणि श्री श्री 1008 निक्कूदास जी

रानीपुर।। बाबा की तपस्थली पर होगा सप्ताह ज्ञान यज्ञ
परम तपस्वी संत शिरोमणि श्री श्री 1008 निक्कूदास जी महाराज की तपस्थली रानीपुर में कल दिनांक 26.10.2022 दिन बुधवार से सप्ताह ज्ञान यज्ञ प्रारंभ होकर गोपाअष्टमी के पावन पर्व पर दिनांक 1.11.2022 दिन मंगलवार गौ माता के पूजन के साथ सप्ताह ज्ञान यज्ञ संपन्न होगा इसमें अनेक साधु संत सम्मिलित होंगे। बोरी वाले बाबा की तपस्थली पर आरोग्य की दृष्टि से आने वाले भक्तो को प्राकृतिक चिकित्सा के द्वारा लाभान्वित कराया जाएगा। सात दिवसीय सप्ताह ज्ञान यज्ञ में कथा वाचक पं. नैतिक जी शास्त्री द्वारा कथा का

वाचन किया जाएगा साथ ही प्राकृतिक चिकित्सा के मार्गदर्शक हेतु गौ ग्राम संस्कृति संरक्षण समिति के प्रांत प्राकृतिक चिकित्सा प्रमुख नवीन जी वागद्रे उपस्थित रहेंगे। GGSS के जिला पूर्णकालिक प्रवीण जी पाटीदार ने आह्वान किया है की इस सप्ताह भर चलने वाले सप्ताह ज्ञान यज्ञ में अधिक से अधिक भक्तजन उपस्थित होकर कथा का लाभ ले।

Leave A Reply

Your email address will not be published.