स्वाधार गृह में दीपावली पर्व पर वितरित किए गए कपड़े

सारनी। ग्राम भारती महिला मंडल स्वाधार गृह शोभापुर कॉलोनी निवासरत महिला एवं बच्चों को प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दीपावली पर्व पर कपड़े वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग सेक्टरअधिकारी सारणी श्रीमती रश्मि अकोदिया ने अपनी अमूल्य उपस्थिति देकर स्वाधार गृह की महिलाओं एवं बच्चों को कपड़े वितरित किए। श्रीमती अकोदिया द्वारा रीता भूमर कर, आरती केवट, राजकुमारी सेन से विशेष चर्चा की गई। श्रीमती भारतीअग्रवाल द्वारा निवासरत महिला एवं बच्चों बहुत सारी बधाईदी।प्रत्येक तीज त्यौहार पर विशेष रुप से कुछ ना कुछ गिफ्ट दिया जाता है संस्था प्रमुख स्वाधार गार्जियन के रूप में है बच्चे मैडम को देखकर अत्यधिक प्रसन्न होते हैं कि अब हमें कुछ ना कुछ अवश्य मिलेगा जिस प्रकार घर में बड़े लोग आने पर बच्चे खुश होते हैं आज सभी महिलाएं कपड़े पाकर अत्यधिक प्रसन्न हुई। सभी ने एक दूसरे को धनतेरस छोटी दीवाली एवं दीपावली की बधाइयां दी कार्यक्रम में स्वाधार गृह अधिक्षिका श्रीमती ज्योति बागड़े स्वाधार गृह काउंसलर श्रीमती नंदा सोनी, वार्डन लीला पीपले भी उपस्थित थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.