ईडी ने चीनी ऋण ऐप मामले में पांच स्‍थानों पर छापेमारी की

ईडी ने चीनी ऋण ऐप मामले में जारी जांच के सिलसिले में बेंगलूरू में पांच स्‍थानों पर छापेमारी की

प्रवर्तन निदेशालय- ईडी ने चीनी ऋण ऐप मामले में जारी जांच के सिलसिले में बेंगलूरू में पांच स्‍थानों पर छापेमारी की है।

निदेशालय ने कहा है कि यह मामला बेंगलुरू के साइबर अपराध थाने में 18 प्राथमिकी दर्ज करने बारे में है। इसमें अनेक कंपनियों और लोगों के विरूद्ध लोगों द्वारा ऐप के माध्‍यम से लिये गये ऋण की वसूली और प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है। ईडी ने कहा कि छापेमारी के दौरान 78 करोड़ रुपये जब्‍त किये गये हैं। इस मामले में अब तक 95 करोड़ रुपये जब्‍त किये जा चुके हैं।